नमामि भारतम् कार्यक्रम में दिया राष्ट्रप्रेम और संस्कारों का संदेश

4
Safidon
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित स्वामी निगम बोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर, सफीदों में वंदे मातरम् के 150 गौरवमयी वर्षों के उपलक्ष्य में नमामि भारतम् सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिलक एवं बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से मुख्य अतिथि आचार्य विकास कुमार को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में आचार्य विकास कुमार ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि, देश की मिट्टी और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी देना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर जयप्रकाश गोयल, राकेश गोयल, रुचि कंसल, कविता शर्मा, प्रवीण मघान, प्रवीन मित्तल, संजीव दीवान, रीना दीवान, कृष्ण जैन, जितेंद्र गर्ग व सोमबीर शास्त्री मौजूद रहे।

Loading