सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों बार एसोसिएशन का बहुप्रतीक्षित चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव में प्रधान और महिला उपप्रधान पद के लिए अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जबकि उपप्रधान, सचिव और सहसचिव पद पर पहले ही सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने जा चुके थे। मतगणना के बाद प्रधान पद पर एडवोकेट पुरुषोत्तम राणा ने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि महिला उपप्रधान पद पर एडवोकेट शालिनी गर्ग ने एकतरफा मुकाबले में 121 मतों की बड़ी बढ़त के साथ शानदार विजय हासिल की। चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरबीर सहरावत की देखरेख में मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई और शाम साढ़े 4 बजे तक चली। चुनाव के दौरान कुल 279 वोटों में से 270 वोट पोल हुईं। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई, जिसमें दोनों पदों के परिणाम सामने आए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरबीर सहरावत ने बताया कि प्रधान पद के लिए एडवोकेट पुरुषोत्तम राणा और एडवोकेट हरीश वशिष्ठ के बीच सीधा मुकाबला था। मतगणना में पुरुषोत्तम राणा को 140 वोट प्राप्त हुए, जबकि हरीश वशिष्ठ के खाते में 129 वोट आए। एक वोट रद्द घोषित किया गया। इस तरह पुरुषोत्तम राणा ने 11 मतों के मामूली अंतर से जीत दर्ज कर बार एसोसिएशन की कमान अपने हाथों में ले ली। वहीं महिला उपप्रधान पद पर मुकाबला एकतरफा रहा। एडवोकेट शालिनी गर्ग ने 194 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट अन्नु सैनी को 73 वोट मिले। जबकि 1 वोट रद्द हुई तथा 2 वोट नोटा को डाली गई। इस प्रकार शालिनी गर्ग ने 121 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरबीर सहरावत ने बताया कि मतदान से पहले ही उपप्रधान, सचिव और सहसचिव पदों पर सर्वसम्मति बन गई थी। इनमें एडवोकेट सोहन सिंह को उपप्रधान, एडवोकेट बलिंद्र को सचिव और एडवोकेट मुस्कान को सहसचिव चुना गया था। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट पुरुषोत्तम राणा ने जीत के बाद सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह बार के सभी साथियों को साथ लेकर सफीदों बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अधिवक्ताओं के बीच आपसी भाईचारे और बेहतर समन्वय को मजबूत करना होगी। साथ ही बार एसोसिएशन से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के प्रयास किए जाएंगे। राणा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता सदन की चौथी मंजिल पर नए चैंबर बनवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे विशेष रूप से नए अधिवक्ताओं को बैठने और अपना काम करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। गौरतलब है कि पुरुषोत्तम राणा ने पिछले वर्ष भी बार एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। उस 
में उन्हें एडवोकेट कुणाल अग्रवाल के हाथों 25 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार उन्होंने दोबारा मैदान में उतरकर जीत हासिल की और अपनी पिछली हार का हिसाब चुकता कर दिया।

में उन्हें एडवोकेट कुणाल अग्रवाल के हाथों 25 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार उन्होंने दोबारा मैदान में उतरकर जीत हासिल की और अपनी पिछली हार का हिसाब चुकता कर दिया। ![]()











