मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक | सफीदों से बड़ी खबर

122
एसडीएम पुलकित मल्होत्रा मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक करते हुए – लघु सचिवालय, सफीदों

सफीदों (एस.के. मित्तल): विधानसभा क्षेत्र सफीदों के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम पुलकित मल्होत्रा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में मतदाता सूचियों के पुनिर्रीक्षण को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा

एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने—

  • नए मतदाताओं के पंजीकरण
  • स्थानांतरण
  • विलोपन प्रक्रिया
  • बूथ स्तर के कार्यों

की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।

2002 की मतदाता सूची का 2025 की सूची से मिलान

निर्वाचन पंजीयन अधिकारी ने सुपरवाइजरों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्ष 2002 की मतदाता सूची का वर्ष 2025 की मतदाता सूची से बीएलओ ऐप के माध्यम से मिलान किया जा रहा है।
उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि—

  • मिलान एवं सत्यापन का कार्य बीएलओ करेंगे।
  • सुपरवाइजर अपने स्तर पर सतर्कता और मार्गदर्शन सुनिश्चित करें।

 

मतदाता सूचियों की शुद्धता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार

एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि मतदाता सूचियों की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का आधार है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज हो।

कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारी

इस बैठक में कानूनगो नरेश कुमार, अशोक कुमार, सुभाष शर्मा, सोहनलाल, कर्मवीर, बहादुर सिंह, उमेद सिंह, दलबीर और विक्रम सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Loading