10वीं व 12वीं के परिणाम में सरस्वती स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

2
Safidon School Result
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वीरवार को घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्रा प्रीत ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रीत ने शानदार प्रतिशत के साथ टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं पलक जैन ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि विराट ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान अपने नाम किया। स्कूल के कुल 40 विद्यार्थियों में से 25 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 12वीं कक्षा के कुल 45 विद्यार्थियों में से 17 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया, जबकि 28 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। विद्यालय के छात्र प्रिंस ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा सचिन ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और महताब ने 93 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के सचिव सुभाष जैन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Loading