अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार

4
Illegal Weapon

सफीदों (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टॉफ सफीदों ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टॉफ सफीदों के प्रभारी राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही विपिन के नेतृत्व में दौरान गश्त के लिए हाट रोड गांव कारखाना बस अड्डा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि राहुल निवासी हाट जोकि हाट अनाज मण्डी के पास अवैध हथियार लेकर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिस दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति तेजी से वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू किया। जिसकी पहचान गांव राहुल निवासी हाट के रूप में हुए। जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से एक 315 बोर का अवैध पिसतौल बरामद हुए। जिसे खोलकर चैक किया गया तो वह खाली मिला। आरोपी हथियार संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद हथियार को नियमानुसार कब्जा में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर सफीदों में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Loading