सफीदों नगरपालिका को मिले दो नए ट्रैक्टर-ट्रॉली संजय अधलखा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना नगर की सफाई व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

7
Safidon Municipality
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों नगरपालिका को सफाई व्यवस्था को ओर अधिक प्रभावी बनाने के लिए दो नए ट्रैक्टर-ट्रॉली प्राप्त हुए हैं। वीरवार को नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अधलखा ने हरी झंडी दिखाकर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नगर की सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव आशीष स्वामी, सैनेटरी कर्मबीर तथा भाजपा नेता सक्षम भाटिया विशेष रूप से मौजूद रहे। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अधलखा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना नगरपालिका की प्राथमिकता है। सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संसाधनों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के उपलब्ध होने से सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने में सुविधा होगी और नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों और दुकानों से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा खुले में कूड़ा न फेंकें। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आमजन का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों से सफीदों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन नए वाहनों का उपयोग सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने और कूड़ा उठाने की क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

Loading