महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 81 छात्राओं का स्वास्थ्य जांचकर दिए आवश्यक परामर्श

4
Women Health Camp
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया ने की। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनैना ने 81 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ की ओर से चिकित्सकीय टीम का फ्लावर पॉट्स भेंट करके अभिनंदन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर के उपरांत क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों से संबंधित जानकारी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टीम-D ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में कार्तिक, यश एवं साहिल शामिल रहे। प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें समय पर स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत उपयोगी हैं। इस मौके पर डा. सरला सहरावत, ज्योति कंवल, डॉ. मंजू देवी, मंजीत कौर, सीमा, सुनीता, डॉ. रुचि भारद्वाज, अक्षय, रमीत कौर, डॉ. मंजीत कौर, डॉ. मंजू देवी, विशाल, विश्वेंद्र, मनमोहन, रितेश, आनंद, कोमल, मोनिका व बबन प्रीत मौजूद रहे।

Loading