यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को लेकर विवाद, मारपीट में दो छात्र घायल

11
Chandigarh University

मोहाली। पंजाब के मोहाली जिले के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में दो छात्र घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हॉस्टल में पंखा चलाने को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दो छात्रों को चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

हॉस्टल में छात्रों के बीच हुए इस विवाद के बाद घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, विवाद की पूरी वजह, घायल छात्रों की वर्तमान स्थिति और घटना के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Loading