सफीदों, (एस• के• मित्तल) : थाना सदर सफीदों पुलिस ने चोरी की गई नंबर प्लेट लगाकर चोरी का झोटा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशु निवासी गांव कैराना, शामली (उत्तर प्रदेश) के रुप में हुई है। सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायम में रोशनलाल निवासी गांव हैबतपुर ने बताया कि उसकी गाड़ी की नबर प्लेट किसी अज्ञात व्यक्ति ने उतार ली तथा उसकी चोरी हुई नंबर प्लेट का दुरुपयोग अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर थाना सदर सफीदों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरु की गई। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लाभ सिंह होटल के पास जींद की तरफ से आ रही लाल रंग की आईसर गाड़ी को रोककर गाड़ी चालक को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आशु निवासी गांव कैराना, शामली (उत्तर प्रदेश) बताया। गाड़ी के दस्तावेज मांगने पर वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। नियामुसार तलाशी लेने पर गाड़ी में झोटा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()











