क्षेत्र व परिवार में खुशी का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर डॉ. मोनिका मलिक खर्ब ने शिक्षा विषय में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर सफीदों क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि वह भविष्य में भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। डॉ. मोनिका खर्ब ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (बीपीएसएमवी), खानपुर कलां में आयोजित विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों ने उन्हें उपाधि प्रदान की।
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. मोनिका खर्ब ने बताया कि वह कई वर्षों से शोध कार्य में जुटी हुई थीं। निरंतर अध्ययन, धैर्य और शोध के प्रति समर्पण से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शोध मार्गदर्शक डॉ. रीना रानी के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि शोध के दौरान डॉ. रीना रानी से मिले मार्गदर्शन और परिवार के प्रोत्साहन ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पति एवं शिक्षाविद् अनिल खर्ब ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोनिका की यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। जीवनसाथी को मेहनत और लगन से सफलता हासिल करते देखना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने मोनिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. मोनिका खर्ब की यह उपलब्धि महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायक है। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि वह भविष्य में भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. मोनिका खर्ब ने बताया कि वह कई वर्षों से शोध कार्य में जुटी हुई थीं। निरंतर अध्ययन, धैर्य और शोध के प्रति समर्पण से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शोध मार्गदर्शक डॉ. रीना रानी के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि शोध के दौरान डॉ. रीना रानी से मिले मार्गदर्शन और परिवार के प्रोत्साहन ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पति एवं शिक्षाविद् अनिल खर्ब ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोनिका की यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। जीवनसाथी को मेहनत और लगन से सफलता हासिल करते देखना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने मोनिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. मोनिका खर्ब की यह उपलब्धि महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायक है। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि वह भविष्य में भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। ![]()











