जरूरतमंद कन्या के विवाह में दिया कन्यादान
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : लीनस क्लब सफीदों द्वारा समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो सामाजिक प्रोजेक्ट आयोजित किए गए। क्लब की प्रधान डॉ. पूनम सिंगला के नेतृत्व में आयोजित इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं एवं परिवार की सहायता की गई। पहले प्रोजेक्ट के अंतर्गत करवा चौथ के शुभ अवसर पर महिलाओं को सूट, साड़ियां एवं मेकअप का सामान वितरित किया गया। दूसरे प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्लब द्वारा एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में कन्यादान किया गया। अपने संबोधन में प्रधान डॉ. पूनम सिंगला ने कहा कि इस नेक पहल के माध्यम से क्लब सदस्यों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सहयोग और सेवा का संदेश दिया। लीनस क्लब सफीदों सदैव समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब हम अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। इस पहल का उद्देश्य त्योहार की खुशियां जरूरतमंद महिलाओं के साथ साझा करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था। इस अवसर पर गीतांजलि कंसल, बबीता मित्तल, श्वेता गोयल, निशा जैन, सीमा गर्ग, पिंकी सिंगला, अलका जैन व रिद्धि मित्तल मौजूद थे।
![]()











