सफ़ीदों, (ए• के• मित्तल) : जेसीआई सफीदों दा ग्रेट के तत्वावधान में जेसीआई वीक के अंतर्गत जेसीओएम ओरिएंटेशन कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक संस्था की अध्यक्ष डा. पूनम सिंगला मित्तल ने की। कार्यक्रम में समाजसेवी आचार्य विकास कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं जेसीओएम ट्रेनर जेसी प्रणव कांत ने विशेष रूप से शिरकत की। संस्था की ओर से आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में ट्रेनर जेसी प्रणव कांत ने अपने 26 वर्षों के अनुभव के आधार पर सदस्यों को जेसीआई और जेसीओएम की कार्यप्रणाली एवं प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मजबूत नेटवर्किंग आज के व्यावसायिक दौर में सफलता का महत्वपूर्ण आधार है और जेसीआई जैसे संगठन के माध्यम से सदस्यों को एक-दूसरे के साथ जुड़कर आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलते हैं। जेसी प्रणव कांत ने जेसीओएम की नेटवर्किंग पावर को उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए बताया कि हाल ही में उन्होंने जेसीआई के माध्यम से एक जेसीओएम टेबल के जरिए करीब 6.5 करोड़ रुपये का बिजनेस जनरेट किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि सही नेटवर्क, विश्वास और आपसी सहयोग के माध्यम से सदस्य अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। अपने संबोधन में आचार्य विकास कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच पर निर्भर करती है। उन्होंने जेसीआई सफीदों दा ग्रेट द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम सदस्यों के व्यक्तित्व और व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था की अध्यक्ष पूनम सिंगला मित्तल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जेसीआई केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, लीडरशिप, नेटवर्किंग और समाज में सकारात्मक प्रभाव पैदा करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम सदस्यों को नई सोच और नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जेसी संजीव पुण्डीर, जेसी आशीष कंसल, जेसी सुमित बिंदलिश, जेसी विकास सूरी, जेसी विपिन मित्तल, जेसी नीतिन पाहवा, जेसी अंकुर सिंगला, जेसी पंकज जैन और जेसी रेनू मान सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
![]()











