सफ़ीदों, (ए• के• मित्तल) : थाना सदर पुलिस ने गहने बनाने के नाम पर 6 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी सफ़ीदों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव मुवाना निवासी सतीश के रूप में हुई है। थाना सदर सफीदों के प्रभारी पीएसआई चंद्रपाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मुआना गांव के नरेंद्र ने थाना सदर सफीदों में दी शिकायत में बताया कि उसने सोने-चांदी के गहने बनवाने के लिए सतीश निवासी मुआना से संपर्क किया था। मांग अनुसार गहने तैयार करने के लिए उसने उससे कुल 6 लाख 40 हजार रुपये लिए थे। इनमें उसे 4 लाख 40 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से जबकि 2 लाख रुपये नकद दिए थे। दिए समय में उसने गहने तैयार नहीं किए और बार-बार समय देकर टालने का प्रयास करता रहा। बाद में रकम वापस मांगने पर झगड़ा करने तथा जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। चंद्रपाल ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर थाना सदर सफीदों में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर किया गया था जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
![]()










