भीषण सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल; मृतकों में दो यूपी के निवासी

9
Rohtak News

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में गांव शिमली के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

मृतकों में दो उत्तर प्रदेश और एक रोहतक का निवासी

मृतकों की पहचान नगेंद्र निवासी खाकेताल, थाना बेवर (उत्तर प्रदेश), भोला निवासी सुनारिया चौक (रोहतक) और मुकेश निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

हादसे में अंशुल नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

हादसे की सूचना के बाद संबंधित प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों शवों को डेड हाउस में रखवाया गया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाना है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Loading