बिजली पेंशनर्स एसोसिएशन की मीटिंग संपन्न

11
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सफीदों यूनिट की मीटिंग संपन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता जिले सिंह सिंहपुरा ने की तथा संचालन जय सिंह बिटानी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता श्रीपाल सिंह, ओमप्रकाश नारा, रामफल, जयपाल ने सरकार की कर्मचारी एवं पेंशनरों विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। यूनिट प्रधान राजेंद्र वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सेवा सुविधा एवं समृद्धि का खोखला दावा करती है। जबकि असलियत में वृद्धावस्था में जी रहे वरिष्ठ नागरिकों की मजाक उड़ाया जा रहा है। महिला पेंशनरों को एलटीसी की सुविधा उपलब्ध करने के स्थान पर जिन को यह सुविधा पहले से मिल रही है, उनकी भी बंद करने की तैयारी की जा रही है। कैशलेस सुविधा देने को 4 साल से टरकाया जा रहा है। कोरोना काल 18 माह डीए का एरियर सरकार डकार गई है। अब आठवें वेतन आयोग में भी पेंशनरों के हकों व अधिकारों पर कैंची चलाने की तैयारी की जा रही है। बुजुर्गों को सम्मान देने की जगह उनको अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को आगाह किया की वरिष्ठ नागरिकों को इस उम्र में सरकार के विरोध में नारे, धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य न किया जाए। बल्कि उनके सम्मान का और अधिकारों का ध्यान करके उनकी आपूर्ति करें, उनके सम्मान का ध्यान रखते हुए उनके लिए सुविधाजनक योजनाएं लागू करें।

Loading