आठ नामजद व 14 अन्य सहित 22 पर केस दर्ज
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिंघाना व गांव हाट में दो युवकों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों ही युवकों के बयान पर आठ नामजद व 14 अन्य सहित 22 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में गांव सिंघाना निवासी अमर पुत्र सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव सिल्लाखेड़ी के पास गया हुआ था। वहां पर काबल, विक्रम, प्रदीप व सात अन्य लोगों ने उसपर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जांच अधिकारी चंद्र सिंह ने कहा कि युवक अमर के बयान पर उपरोक्त सभी पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला गांव हाट का है। हाट निवासी आशीष पुत्र जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था। उसके घर पर शाम के छह बजकर 30 मिनट पर गांव निवासी सगे भाई नवीन, मोहित एवं सगे भाई इंद्र, प्रवीन, प्रदीप व सात अन्य लोगों आए और उसपर लाठी डंडो से हमला किया। शाम को जब वह अपने चाचा के घर जा रहा था तो फिर से उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया। आशीष के बयान पर जांच अधिकारी महेंद्र ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
![]()









