गांव के साथ अधिकतर शहर की बिजली रहेगी गुल
आठ से 12 बजे तक होगा मरम्मत कार्य
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत आने वाले गांव सिंघाना के 33 केवी व 33 केवी सेक्टर-9 के सब स्टेशन पर रविवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर के 12 बजे तक होगा। मरम्मत के कारण सफीदों की शिव कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, सीता श्याम कॉलोनी, खानसर चौक, नई अनाज मंडी, बहादुरगढ़ और रामपुरा रोड, एमजी रोड नया बस स्टैंड क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड मुख्य बाजार सफीदों जिंद रोड, जींद रोड इंडस्ट्री, गांव मुआना, सिंघाना, छप्पर, जयपुर, रामपुरा, सिल्ला खेड़ी गांव की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
![]()









