सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के बाईपास पर बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर उसकी कार लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पानीपत निवासी सतीश कुमार ने थाना शहर सफीदों में शिकायत देकर कहा कि 2 अगस्त की सुबह करीब 2:30 बजे वह सफीदों बाईपास के पास मौजूद थे। इसी दौरान दो व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सरवन निवासी गन्नौर (जिला सोनीपत) और नरेंद्र निवासी ज्योति नगर (पानीपत) ने शिकायतकर्ता पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कार छीन ली और मौके से फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर थाना शहर सफीदों ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
![]()





