जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभ: विजयपाल सिंह मिडिल स्कूल में किया गया सेवा संकल्प अभियान का आयोजन

8
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर की आदर्श कालोनी स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा एक राष्ट्र-एक चुनाव के प्रदेश संयोजक एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में भाजपा गीता बिटानी मौजूद रहीं। स्कूल के मुख्य अध्यापक शमशेर सिंह ने एडवोकेट विजयपाल सिंह का गुलदस्ता भेंट करके अभिनंदन किया। इस मौके पर बच्चों ने सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाए, जिनकों मुख्यातिथि ने अवलोकन करते हुए सराहा। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बुनियाद मिशन, सुपर-100, चिराग योजना, पीएम श्री स्कूल और सीएम एक्सीलेंस स्कूल जैसी योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का लाभ भी समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं और अवसर पहुंचाना है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शमेशर सिंह, गीता बिटानी, प्रवीन सैनी, नसीब मेहरा, विनोद कुमार, नरेश कुमार, संतोष रानी, नवनीत, ममता देवी, सुनीता रानी एवं कमलेश विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Loading