परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव बागडू कला में शुक्रवार को गांव की व्यायामशाला में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक युवक की पहचान गांव बागडू कला निवासी अंकित (21) के रूप में हुई है। मामले की सूचना सरफाबाद चौंकी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर चौंकी इंचार्ज दिलबाग सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक अंकित के पिता बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि उसका लड़का गुड़गांव की प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 15 अप्रैल को वह घर आया था। शुक्रवार को गांव को व्यायामशाला में शव पड़ा होने की सूचना उन्हें मिली। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो, उनके मुंह से झाग व नाक से खून निकले हुए मिले। ऐसे में उन्हें आशंका है की किसी ने उसको या तो जहरीला पदार्थ खिलाया है व या कोई गहरी चोट पहुंचाकर उसको मारा गया। सरफाबाद चौंकी इंचार्ज दिलबाग ने कहा है कि मामले में फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस को दिए बयान में मृतक अंकित के पिता बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि उसका लड़का गुड़गांव की प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 15 अप्रैल को वह घर आया था। शुक्रवार को गांव को व्यायामशाला में शव पड़ा होने की सूचना उन्हें मिली। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो, उनके मुंह से झाग व नाक से खून निकले हुए मिले। ऐसे में उन्हें आशंका है की किसी ने उसको या तो जहरीला पदार्थ खिलाया है व या कोई गहरी चोट पहुंचाकर उसको मारा गया। सरफाबाद चौंकी इंचार्ज दिलबाग ने कहा है कि मामले में फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ![]()











