सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत स्थित UER-2 मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लाईवुड से भरे एक कैंटर में पीछे से टाटा 407 वाहन जा घुसा, जिससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसा इतना भीषण था कि टाटा 407 में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क पर यातायात सामान्य कराया।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या पर्याप्त दूरी न बनाए रखने जैसे पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है।
![]()











