श्रद्धा और उल्लास के साथ जे.डी. इंटरनेशनल स्कूल में हुआ गणेश विसर्जन

4
Environmental Awareness

विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, एकता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें प्रकृति के अनुकूल एवं जिम्मेदारी के साथ धार्मिक उत्सव मनाने का संदेश दिया गया। विद्यालय के चेयरमैन एस.के. भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश ज्ञान, बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मेहनत, अनुशासन और संस्कारों को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। डायरेक्टर विजय भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराएं विद्यार्थियों में संस्कार एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य एस.के. चौधरी ने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को असफलताओं से निराश होने के बजाय प्रत्येक चुनौती को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर समझना चाहिए। कार्यक्रम का समापन गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Loading