जन्माष्टमी पर भाविप ने वृद्ध आश्रम में बांटी खुशियां दर्जनों बुजुर्ग महिलाओं को कराया भोजन

3
Bharat Vikas Parishad
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद सर्पदमन शाखा सफीदों की ओर से सेवा और मानवता की मिसाल पेश की गई। परिषद के सदस्यों ने जींद स्थित अनाथ एवं वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रही वृद्ध महिलाओं के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं को भोजन करवाया गया तथा शाम के समय चाय-बिस्कुट भी वितरित किए गए। यह सेवा कार्य भारत विकास परिषद हरियाणा मध्य प्रांत के प्रांतीय सेवा संयोजक संदीप बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला जींद समन्वयक नारीश रोहिला ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना भी परिषद की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। पर्व-त्योहारों के अवसर पर ऐसे लोगों के बीच खुशियां बांटना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। वहीं आयोजक संस्था के सफीदों अध्यक्ष कृष्ण जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर जरूरतमंदों के बीच जाकर उनके साथ खुशियां साझा करना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। इस मौके पर कृष्ण जैन, संजीव दीवान, उमेश दीवान, संदीप जैन, गौतम जैन, संदीप दीवान, लवकेश भाटिया, ललित मित्तल, पूजा मित्तल, मिनाक्षी दीवान, रीना दीवान, विवेक मित्तल और मयंक मित्तल सहित परिषद के अनेक सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Loading