सफीदों बार एसोसिएशन में नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण विधायक ने की विकास कार्यों के लिए 26 लाख की घोषणा न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम: रामकुमार गौतम

1
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : बार एसोसिएशन, सफीदों के अधिवक्ता सदन में नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट कुणाल अग्रवाल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामकुमार गौतम ने शिरकत की। इस मौके पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक रामकुमार गौतम ने रीबन काटकर औपचारिक रूप से लिफ्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक रामकुमार गौतम ने बार एसोसिएशन के विकास के लिए 21 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने अतिरिक्त 5 लाख के अनुदान की भी घोषणा की, जिससे अधिवक्ता सदन के अन्य विकास कार्यों को गति मिल सके। अपने संबोधन में प्रधान एडवोकेट कुणाल अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ता सदन में लिफ्ट की स्थापना बार के सभी सदस्यों की एकता, सामूहिक प्रयास एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब साकार रूप मिल गया है। लिफ्ट की स्थापना से अधिवक्ताओं एवं आमजन को अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी। अपने संबोधन में विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि अधिवक्ताओं को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी बार एसोसिएशन के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। विधायक ने यह भी कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके कार्यस्थल को सुविधाजनक बनाना समाज के हित में है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिव नरेंद्र शर्मा, एमपी जैन, ब्रजेश्वर अग्रवाल, बलराम सैनी, जसबीर मालिक, जरनैल सिंह चटठा, कंवलजीत मोरखी, विकास वर्मा, मंजीत पाल बैरागी, बलिंद्र खर्ब, गुरजंट सिंह, विनोद देसवाल, दयानंद चहल, रजत जागलान विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading