कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जेसीआई सफीदों द ग्रेट द्वारा जेसीआई वीक 2026 के अंतर्गत नगर के फ्यूजन होटल में भव्य फैमिली गेट-टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई परिवार के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि संस्था की अध्यक्ष डा. पूनम सिंगला मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद जेसीज परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और आपसी विचार साझा किए। इस दौरान आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। संस्था की अध्यक्ष डा. पूनम सिंगला मित्तल ने कहा कि जेसीआई सफीदों द ग्रेट केवल नेतृत्व विकास और सामाजिक सेवा तक सीमित संस्था नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा परिवार है, जहां प्रत्येक सदस्य एक-दूसरे की खुशी और सफलता में सहभागी बनता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से सदस्यों के बीच आत्मीयता बढ़ती है और संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। मुख्य अतिथि आचार्य विकास कुमार ने कहा कि परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूती प्रदान करता है। मजबूत पारिवारिक रिश्ते न केवल व्यक्ति को भावनात्मक संबल देते हैं, बल्कि समाज और संगठनों को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने जेसीआई सफीदों द ग्रेट द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी भाईचारे और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर जेसी जितेंद्र मान, जेसी विपिन मित्तल, जेसी सुमित बिंदलिश, जेसी आशीष कंसल, जेसी नितिन पाहवा सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।
![]()











