धनतेरस पर समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने सरदार हरजिंदर सिंह भुल्लर को गिफ्ट की एक्टिवा

9
Acharya Vikas Kumar

हर दीपावली पर सहयोग करने वालों को उपहार देकर करते हैं सम्मानित, इससे पहले भी दे चुके हैं बाइक

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : धनतेरस के पावन अवसर पर सफीदों ओम् आयुर्वेदा के संचालक एवं समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने सरदार हरजिंदर सिंह भुल्लर को एक्टिवा स्कूटी उपहार स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर आचार्य विकास कुमार ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सहयोग की सराहना की।
आचार्य विकास कुमार ने बताया कि वे हर दीपावली पर अपने साथ जुड़े और समाजसेवा के कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को समय-समय पर उपहार देकर सम्मानित करते रहते हैं। इससे पहले भी वे अपने सहयोगियों को बाइक उपहार में दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के लिए समर्पित लोगों का सम्मान करना और उनके साथ खुशियां बांटना भी सेवा का हिस्सा है। उनका प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया जाए।
एक्टिवा मिलने पर सरदार हरजिंदर सिंह भुल्लर ने आचार्य विकास कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य विकास कुमार लगातार समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ा सेवा का कार्य है उन्होंने कहा वे स्वयं भी एक्टिवा खरीदने में सक्षम थे, लेकिन किसी का अपनी खुशी से उपहार देना अपने आप में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने ओम् आयुर्वेदा और आचार्य विकास कुमार के साथ अपना सहयोग भविष्य में भी जारी रखने की बात कही। उन्होंने आचार्य विकास कुमार की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और अपनापन बढ़ाने का काम करते हैं

Loading