सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने दीपावली, भैया दूज एवं विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर उपमंडल के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि ये पावन त्यौहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आएं तथा प्रत्येक घर-परिवार में मां लक्ष्मी का वास हो। दीपावली का पर्व सभी के जीवन में नई आशा, उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि नागरिक इन त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से अच्छाई की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने का संदेश भी देता है। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम अपनी खुशियों में समाज के प्रत्येक वर्ग को शामिल करें। एसडीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के साथ भी त्योहार की खुशियां साझा करें, ताकि दीपावली की रोशनी हर घर तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति खुशियों से वंचित न रहे। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने उपमंडल के सभी नागरिकों के सुखद, स्वस्थ, खुशहाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में नई उमंग, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। सभी लोग आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर त्योहार मनाएं।
![]()









