सफीदों, (एस• के• मित्तल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के राजकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नई अकादमिक बिल्डिंग के परिसर में विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार की ओर से आशीर्वाद का दिया जलाया गया। इस दौरान पूरे परिसर को दीपों और मोमबत्तियों से सजाया गया, जिससे महाविद्यालय परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने की। प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामूहिक सहभागिता, सेवा भावना और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डा. सरला सहरावत, मोहित बूरा, अंशुल गुप्ता, डॉ. मनोज, अरित्रा मंडल, अक्षय, आरजू पराशर, रमीत कौर, डॉ. शंकर, डॉ. प्रवीण, राजीव, अजय प्रकाश, डॉ. राजेश, डॉ. रुचि भारद्वाज, विकास बंसल, अमित, राकेश, विनोद एवं अनिल सहित अन्य महाविद्यालय परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
![]()











